अधिशासी अधिकारी नगरा ने लिया साफ सफाई का जायजा

समस्याओं के तत्काल निदान का ईओ राम बदन यादव ने दिया आश्वासन
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए मस्जिदों तथा इमामबाड़ा के बाहर साफ सफाई का जायजा लिया। 

इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम मदन यादव ने सफाई नायकों से कहा कि साफ-सफाई में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई का मामला हो या विकास का मामला है आप लोग शिकायत लेकर आए। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं उस समस्या का तत्काल निदान करूं। बताया कि मेरी अनुपस्थिति में रवीश बाबू व सहायक निरीक्षक प्रदीप कुमार वरिष्ठ लिपिक आपका सहयोग करेंगे। अधिशासी अधिकारी नगरा अपने कार्यालय में सरकारी काम के अलावा जनता की भी फरियाद सुनते सहयोग में रवीश कुमार टैक्स कलेक्टर भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी