सपा कार्यालय पर सयुस के नव मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
बलिया। समाजवादी युवजन सभा बलिया की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव जी के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें समाजवादी युवजन सभा बलिया के नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व मनोनयन पत्र वितरित कर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ यादव ने कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाएं। कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार से पूरे देशवासी परेशान हो चुके हैं। बतलाया कि भाजपा सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धनजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश का आम जनमानस त्राहिमाम कर रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीकांत गिरी मुन्ना, अमित शाह, जवाहर यादव, मुन्ना भाई, मनीष पांडेय धन्नू, नरेंद्र यादव, संतोष यादव, गोविंद यादव, अजित पासवान, सेराज, नजीर रफत, कमलेश भारती, कल्पनाथ, नागेंद्र, सभाजीत यादव गुड्डू, बृजेश, सौरभ, सुनील चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया।
No comments:
Post a Comment