Monday, June 14, 2021

महिला के कपड़े पहने रात्रि में घर मे घुसा युवक

एक तरफा प्यार में कर दी विधवा महिला की हत्या

चार बार वार करके निकाली किडनी और नाक काटा
जयपुर। राजस्थान में महिला अपराध से जुड़ा एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।
एक तरफा प्यार में अंधे प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि वो उसे नापसंद करती थी। वहीं महिला के शादी होने और उसके ससुराल से आने के बाद भी वो उसे लगातार परेशान करता था। सिरोह जिले के अनादर थाना क्षेत्र के नागणी गांव में एकतरफा प्यार में एक युवक ने चाकू से चार वार कर आशा सहयोगिनी लक्ष्मी की हत्या कर दी। हालांकि अनादरा पुलिस ने तुरंत ही आरोपी हत्यारा सिरोड़ी के रहने वाले नेतराम उर्फ नीतियां को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार शानिवार रात्रि 9:00 बजे हत्यारा नेतिराम महिला के कपड़े पहनकर मृतका के घर पर पहुंचा था और सोती हुई लक्ष्मी पर 3 से 4 वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। इस बीच पास में सो रही मृतका की बहन ने लात मारकर बीच बचाव किया, मगर आरोपी हत्यारे ने उसकी बहन पर भी चाकू से वार किया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतका की बहन एक दिन पहले ही परिजनों से मिलने नागणी गांव आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से महिला के वस्त्र बरामद किए। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेतीराम मृतका के पीहर में एक मोहल्ले में ही रहता था। साथ ही वो शादी से पहले ही मृतका के पीछे पड़ा हुआ था। वहीं महिला की शादी होने और उसके ससुराल से आने के बाद में हमेशा उसे परेशान कर रहा था। वहीं आरोपी ने वर्ष 2017 में अन्य महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास भी किया था, जिस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, वहीं जमानत से बाहर आने के बाद उस उसने मृतका महिला की एकतरफा प्यार में हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment

अति समृद्ध रही है भारत की ज्ञान परंपरा: प्रो. संजीव कुमार

जेएनसीयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आय...