Monday, June 14, 2021

तीन सगे भाइयों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपियों ने नशीला पदार्थ मुँह में डाल दिया घटना को अंजाम
चंड़ीगढ़। हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला के साथ सामहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। हिसार जिले के नारनौंद उपमण्डल के एक गांव की एक महिला के साथ सामहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को नशे का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया है। आरोप तीन सगे भाइयों पर होने के चलते यह मामला और भी शर्मनाक हो गया है।

 पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 36 साल की एक महिला ने कहा कि 11 जून की रात करीब 8 बजे वह घर पर थी। उसी दौरान गांव के तीन युवक वहां आ धमके, जो आपस में सगे भाई हैं। उनमें से एक जबरदस्ती घर मे घुस गया और दो भाई घर के बाहर खड़े रहे। युवक ने अंदर आते ही महिला के मुंह मे कुछ डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह उसे होश आया। आरोपियों ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376D, 450 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नारनौंद के थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा, पहचान, जीवन शैली और संस्कारों को रखते हैं जीवंत: अनिल झा

जेएनसीयू स्थापना दिवस के प्रथम दिन खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दसवें स्थ...