Thursday, May 6, 2021

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह का निधन

चौधरी अजित सिंह सात बार चुने गए थे सांसद 
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख चौधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। मंगलवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत लगातार गिर रही थी और हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद अब उन्होंने दम तोड़ दिया।

डाक्टरों के मुताबिक चौधरी अजित सिंह के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और दवाओं से कोई सुधार नहीं हो पाया। वहीं चौधरी अजित सिंह की मौत की खबर आते ही रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। देश के सभी राजनीतिक दिग्गज चौधरी अजित सिंह की मौत से स्तब्ध हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि चौधरी अजित सिंह की उम्र 86 वर्ष थी और वह एक दिग्गज राजनीतिज्ञ थे। चौधरी अजित सिंह सात बार सांसद, केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...