Sunday, May 9, 2021

दिल्ली में सात दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन

सोमवार से नहीं चलेगी मेट्रो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। इस महामारी से दिल्ली में रोजाना 350- 400 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन सात दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।आपको बता दें कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार (17 मई) की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...