Sunday, June 8, 2025

नौ जून को मनाया जाएगा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

आरएसएस बलिया नगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर में होगा आयोजन
बलिया। हिन्दुत्व दिवाकर, हिन्दू हृदय सम्राट, हिन्दू धर्म रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना कर हिन्दूओं में गौरव व सम्मान की भावना का संचार किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष इस तिथि को अपना द्वितीय उत्सव हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाता है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी दिनांक 09 जून 2025 दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, जगदीशपुर बलिया के परिसर में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया जाएगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के नगर कार्यवाह मारुति नंदन जी ने दी है।

No comments:

Post a Comment

गोंड जानजाति प्रमाण पत्र के लिये क्रमिक सत्याग्रह अनशन का 17वां दिन

तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप बलिया। राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश संविधान शासनादेश में दिए ...