Tuesday, May 20, 2025

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सीएमएस एवं सर्जन डॉ. अनिल सिंह को किया गया सम्मानित

मरीजों के प्रति निष्ठा एवं सेवा भावना सभी को कर रही प्रेरित
बलिया। जनपद के सदर अस्पताल के सेफ्टी वार्ड में बेंड नंबर 25 पर गत 12 अप्रैल से अज्ञात के रूप में भर्ती मरीज का अजय तुरहा पुत्र कन्हैया बलेरुर सहतवार के रूप में पहचान हुआ। 

ज्ञात हो कि गत 12 अप्रैल को अजय तुरहा बांसडीह कचहरी के पास एक्सीडेंट हो गया था। बांसडीह अस्पताल के ‌चिकित्सको ने 108 एम्बुलेंस के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डा. अनिल कुमार सिंह सर्जन ने अपना सहयोग कर समुचित उपचार किया। अखबार में छपी फोटो समाचार पढ़कर परिजन सदर अस्पताल आयें। उन्हें देखकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अजय की पत्नी मुन्नी देवी ने अजय और अपने आधार कार्ड दिया तब सभी कागजात कार्यवाही करते हुए अस्पताल प्रशासन ने अजय को डिस्चार्ज कर दिया। 

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस के यादव, उपचार किये डा अनिल कुमार सिंह सर्जन को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक अभिज्ञान तिवारी, सचिव संतोष तिवारी, राजीव कुमार सिंह, कमला प्रसाद मिश्र, डा. रितेश सोनी, डा. सौरभ सिंह, डा. दीपक कुमार, डा. पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...