विद्यालय भवन को जर्जर दिखा दूसरे विद्यालय में समायोजित करना पूर्णतया अनुचित
प्रावि बसरिकापुर को अन्य विद्यालय में समायोजित करने के आदेश पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसरिकापुर को बंद कर प्राथमिक विद्यालय अगरौली में समायोजित करने के बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के खिलाफ में मंगलवार के दिन बसरिकापुर के सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक पंचायत भवन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीणों के अंदर प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने को लेकर काफी आक्रोश था। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा 100 वर्ष से अधिक पुराने इस विद्यालय में कई गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते चले आ रहे हैं। आज भी इस विद्यालय में अच्छी खासी संख्या है। इसी विद्यालय में कभी हिंदी साहित्य के पुरोधा आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी सरीखे अनेकों लोगों ने शिक्षा ग्रहण कर समाज को संवारने और सजाने का काम किया। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस विद्यालय के भवन को जर्जर दिखाकर दूसरे जगह इस विद्यालय को समायोजित करने का निर्णय पूर्णतया अनुचित है। उन्होंने कहा कि विद्या...