Monday, April 8, 2024

वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम 9 अप्रैल को


मंगलवार को सायं 04:30 बजे सतीशचंद्र कॉलेज के खेल के मैदान में होगा आयोजन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अधिकृत तौर पर 6 उत्सवों को मनाता है। इनमें वर्ष प्रतिपदा वर्ष का पहला उत्सव है जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र के महीने से होती है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना भी हुई थी। इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी हुआ था। वर्ष में एकमात्र ये ऐसा दिन होता है जब स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डा. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र के सम्मुख आद्य सरसंघचालक प्रणाम करते हैं।

इसी क्रम में उपरोक्त बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के नगर कार्यवाह रवि सोनी ने बताया कि इस बार 09 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को सायं 04:30 बजे सतीशचंद्र कॉलेज के खेल के मैदान, ( पं गोरखनाथ उपाध्याय  क्रीडांगन) में वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम मनाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...