Wednesday, March 27, 2024

डीएम व एसपी के निर्देशन में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ होली

होली का त्योहार दी दिन पड़ने के कारण पुलिस की व्यवस्था दिखी चाक चौबंद
बलिया। होली का पर्व कहीं खुशी तो कहीं गम के साथ पूरे जनपद में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की देखरेख में लोगों ने होली हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई। दो दिन होली का त्योहार पड़ने के कारण पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। 

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झां के कुशल नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ। नगर क्षेत्राधिकारी गौरव वर्मा ने पूरे नगर क्षेत्र चक्रमण करते नजर आए। वहीं शहर कोतवाल संजय सिंह अपने दल बल के साथ भ्रमण करते रहे। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि होली त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारे का परिचय देते हुए लोगों ने मनाया। रंग के इस पर्व पर हुड़दंगियों पर पहले से ही नकेल कस दिया गया था। वहीं टाउन हाल के पास कुछ लोग आपस मे विवाद करने की तैयारी में थे लेकिन समय रहते मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को आते देख अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। दोपहर बाद लाउडस्पीर से एनाउंस कर लोगों को हिदायत दिया गया कि रंग खेलने का समय समाप्त हो चुका है। कृपया अपने अपने घर वापस लौट जाएं। अगर कोई रोड पर रंग खेलते दिखा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जामा मस्जिद विशुनीपुर में स्थानीय पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते नजर आए। 

इस अभियान स्थानीय सूचना इकाई इंस्पेक्टर राजेश दुबे, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकपूर सिंह, चौकी प्रभारी ओकडेनगंज गिरिजेश सिंहविशेष शाखा के इंस्पेक्टर राजेश यादव अपने टीम के साथ मुस्तरी से दिखे सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...