Sunday, March 24, 2024

गरीब बच्चों के शैक्षिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा स्कूल: केतकी सिंह


धूमधाम से मनाया गया पी.जी. एकलव्य कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव
बलिया। स्थानीय बांसडीह राजपुर,  पी.जी. एकलव्य कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव बडे़ ही धूमधाम से सम्पन्न मनाया गया।

 इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केतकी सिंह विधायक बासडीह ने कहा कि गरीब बच्चों के शैक्षिक विकास में यह मिशन स्कूल मिल का पत्थर साबित होगा। मै हर सम्भव सहयोग के लिए तैयार रहूंगी। साथ ही नशा उन्मूलन पर जोर देते हुए अभिभावकों को बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। एकलव्य मिशन के संस्थापक ज्ञानेश्वर कश्यप जी ने कहा कि शैक्षिक क्रांति पूरे प्रदेश में हर गांव गांव तक तभी पहुचेगी। जब प्रबुद्ध लोग अधिक अधिक शैक्षिक जागरण करेंगे और इस रफ्तार में और बल देगे। पी जी एकलव्य कॉन्वेंट स्कूल के प्रबन्धक श्याम सुंदर कश्यप ने कहा कि जिस तरह यहाँ शैक्षिक मशाल जल रहा है इसी तरह ज्ञान का दीप जलाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय साहनी जी ने अपने कर कमलों द्वारा चार न्यूज़ रिपोर्टरों को एकलव्य सन्देश न्यूज़ प्रदान कर इस क्रांति में धार देने का आह्वान किया। 

विशिष्ट अतिथि माननीय हरे राम साहनी राष्ट्रीय संरक्षक एकलव्य मिशन, अर्जुन बिन्द जी, लालू बिन्द जी, आफिसर विशाल कश्यप, एकलव्य स्कूल हालपुर के प्रबन्धक अमावस साहनी, श्रीभगवान् यादव रहे। मंच का संचालन युवा नेता मंटू साहनी ने किया।

No comments:

Post a Comment

जेएनसीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया एक नक़लची

आगामी परीक्षाओं में भी उड़ाका दल  जारी रखेगा औचक निरीक्षण बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ग...