Monday, March 11, 2024

एकलव्य मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक बने हरेराम साहनी

परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं मिशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बलिया। शहर के महिला हॉस्पिटल रोड स्थित अस्थाई कार्यालय पर रविवार को परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं मिशन की एक आवश्यक बैठक हुआ।
बैठक में सर्व सम्मति से श्री हरेराम साहनी जी को राष्ट्रीय संरक्षक एकलव्य मिशन, श्री अर्जून बिन्द जी को प्रभारी मिशन एवं श्री धनन्जय सिंह जी को जिला सचिव तथा अन्य दस लोगों को प्रमाण पत्र देकर प्रदेश की जिम्मेदारी दिया गया। अभी एकलव्य मिशन मुम्बई में सफल मीटिंग के बाद एकलव्य मिशन की आवश्यक बैठक में मिशन के तमाम जरूर कागजात व दस्तावेज भी सबमिट किया गया। एकलव्य मिशन के संस्थापक ज्ञानेश्वर कश्यप एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय साहनी जी द्वारा तमाम क्रिया कलापों पर चर्चा हुई और मिशन की आगे की गतिविधियों को तेज करके शिक्षा को विशेष बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया।
 इस बैठक में स्थाई सदस्य दिनेश प्रसाद साहनी जी, सोनू बिंद, एकलव्य संदेश के रिर्पोटर अनिल कश्यप, मुकेश कश्यप, पी. जी. एकलव्य कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक श्याम सुन्दर कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...