Friday, October 6, 2023

प्रधानाध्यापिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


बांसडीह चेयरमैन ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
बलिया। प्रधानाध्यापिका पर मध्याह्न भोजन और कंपोजिट ग्रांट में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। 

उन्होंने कहा कि 500 बच्चों पर चार रसोइयों नियुक्ति होने का नियम है, लेकिन बांसडीह कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला सिंह द्वारा पांच की नियुक्ति की गई है, जिसमें से एक रसोइया से प्रधानाध्यापिका अपने घर का काम कराती है। अध्यक्ष सुनील सिंह ने मांग किया कि प्रधानाध्यापिका का जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए तथा उनके खिलाफ जांच बैठाई जाए।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...