Wednesday, August 16, 2023

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक का हुआ स्थानांतरण

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित
बलिया। केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती‌‌ के प्राचार्य प्रेम कुमार एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक संदीप कुमार का स्थानांतरण बलिया जनपद से अन्य जनपद में हो‌ गया है। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट बलिया के उपाध्यक्ष एवं लाजिक सिस्टम के संस्था के प्रभारी शास्वत त्रिपाठी व ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने  अभिनन्दन पत्र देकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया। 
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचार्य प्रेम कुमार एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक संदीप कुमार ने 2016 व 2017 से बलिया में सेवा दे रहे थे। विद्यालय में बच्चों के बीच अक्सर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एवं समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ट्रस्ट के बैनर तले कराते रहे। जिससे बच्चे बहुत प्रभावित होते थे। इस अवसर पर राजेश, शशि तिवारी, कौशल कुवर, पंकज पाठक, अंजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...