Thursday, June 15, 2023

भाजयुमो ने निकाली मोटर साइकिल यात्रा


केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु निकाली यात्रा
बलिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में मोटर साइकिल यात्रा निकाला।भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि भाजयुमो 15 जून से 20 तक बलिया जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रो में मोटर साइकिल यात्रा व जन चौपाल के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार इस यात्रा व चौपाल के जरिये करेंगे। उन्होंने कहा कि  2024 में पुनः एक बार केंद्र में भाजपा की सरकार प्रचण्ड बहुमत के साथ आने जा रही है।

मुख्य रूप से जिला शोध प्रमुख अभिषेक राय, जिला मंत्री आदित्य नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विकेश सिंह , प्रकाश पांडेय, साहिल सिंह, शैलेंद्र सिंह इत्यादि रहे।

No comments:

Post a Comment

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक किया जाय जारी: रंजीत गोंड निहाल

ल देरी के कारण लेखपाल एवं पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित  बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 म...