नपं चितबड़ागांव में पिंक महिला शौचालय का हो रहा निर्माण
चितबड़ागांव (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया है कि विकास, सफाई, शौचालय और महिलाओं की कल्याणकारी योजना के साथ शौचालय बनवाना पहली प्राथमिकता में है। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक अलग पहचान देश एवं प्रदेश में है।
उन्होंने कहा महिलाओं कि शौचालय की समस्या धीरे-धीरे नगर पंचायत में दूर हो जाएगी। आज कार्यालय के पास पिंक महिला शौचालय का निर्माण जोरों पर चल रहा है। इस शौचालय में एसी लगाए जाएगा। शीघ्र ही शौचालय का उदघाटन होगा। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बन रहे शौचालय को चारों तरफ से निर्माण कार्यों को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा जो हमारी बहन बेटी इधर-उधर खेतों में ना जाकर अब इधर-उधर जाना होगा बंद, सीधे शौचालय में जाएंगी महिलाएं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के जयपुर में पिंक शहर से जाना जाता है अब हमारे नगर पंचायत में शौचालय से ही शुरू होगा पिंक रंग से। आने वाले दिन में बेहतर विकास मैं करूंगा ताकि लोग याद करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन अमरजीत सिंह द्वारा किया गया है विकास। नगर पंचायत कार्यालय में सभी कार्य नियमानुसार चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा की ऐसा शौचालय पूरे जिले में नहीं है। यह पहला शौचालय होगा जो पिंक रंग से लगा होगा और एसी लगा मिलेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, साथ में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, स्वच्छता मिशन प्रभारी डीपीएम सत्या कुमार, वरिष्ठ सभासद अखिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ पिन्कू सिंह, समाज सेवी अजीत कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर हरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट: असगर अली
No comments:
Post a Comment