Monday, June 19, 2023

आजीवन त्याग व तपस्वी जीवन के माध्यम से राष्ट्र सेवकों को प्रेरित करते रहे हरि प्रसाद जी: सुभाष

आएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रहे हरि प्रसाद सिंह का पचरुखिया गंगा घाट पर हुई अन्त्येष्टि
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारतीय किसान संघ के पूर्व संगठन मंत्री व राष्ट्रीय सचिव रहे हरि प्रसाद सिंह का दिनाँक 17 जून दिन शनिवार को जनपद के बैरिया तहसील अंतर्गत उनके पैतृक गांव मधुबनी में स्वर्गवास हो गया। 
वे 91 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हरिप्रसाद जी दो भाइयों में छोटे थे। इनके पिता स्वर्गीय जीउत सिंह जी स्वतंत्रता सेनानी थे तथा सन 1947 के आंदोलन में उन्हें 5 साल की सजा हुई थी। प्रारम्भ से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हरिप्रसाद जी सन 1958 में प्रचारक जीवन प्रारम्भ किया। तहसील प्रचारक, जिला प्रचारक, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री व भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सचिव का गुरुतर दायित्व निर्वहन किया।इनकी पत्नी स्वर्गीय माया देवी का 5 साल पूर्व निधन हो गया था। इनके कोई पुत्र या पुत्री नहीं है। उन्हें शनिवार सायँ 7 बजे पचरुखिया गंगा घाट पर उनके ज्येष्ठ भतीजे अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। 

ज्ञात हो कि उन्होंने अपने घर को भी संघमय बना दिया था। उनके छोटे भतीजे कमलाकांत सिंह जी बैरिया खंड के खंड कार्यवाह व नाती छत्रपति शिवाजी सिंह बरिया खंड के सह खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख हैं। इस अवसर पर गोरक्षप्रांत के आदरणीय प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित कर देने वाले कर्म योगी ने आजीवन त्याग व तपस्वी जीवन के माध्यम से अनगिनत राष्ट्र सेवकों को प्रेरित करते रहे।

अंत्येष्ठि स्थल पर विभाग संघचालक राम प्रताप जी, जिला संघचालक भृगुजी, प्रांत प्रचारक  सुभाष जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, सह प्रान्त कार्यवाह विनय जी, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय हरिप्रसाद सिंह जी की अंतिम यात्रा में सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग प्रचारक तुलसीराम जी विभाग संपर्क प्रमुख गिरीश नारायण चतुर्वेदी, विभाग सेवा प्रमुख सुभाष जी, सह जिला कार्यवाह अरुण मणि जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी, जिला सम्पर्क प्रमुख अनिल सिंह, श्रीभगवान जी, जिला प्रचारक विशाल, मऊ के जिला प्रचारक राम मोहन के साथ बलिया जिले की समस्त कार्यकारिणी, सभी खण्डों व नगरों के कार्यवाह व कार्यकारिणी, रसड़ा व मऊ के संघ के कार्यकर्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, अरविंद सिंह सेंगर, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन मंत्री रामबदन जी, किसान संघ के शमशेर बहादुर सिंह व विविध संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नंदन द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...