Thursday, June 1, 2023

महान कूटनीतिज्ञ अखंड भारत के निर्माता आचार्य चाणक्य का जन्म दिवस


जनपद के सम्मानित 501 लोगों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित
बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वावधान में गुरुवार को महान कूटनीतिज्ञ अखंड भारत के निर्माता आचार्य चाणक्य का जन्म दिवस भव्य तरीके से विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में बापू भवन टाउन हॉल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्री परशुराम एवं आचार्य चाणक्य के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत हुआ। उपस्थित 11 विप्र बंधुओं द्वारा स्वास्तिक वाचन एवं भगवान परशुराम की आरती की गई तथा शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सम्मानित 501 लोगों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडे जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में आचार्य चाणक्य के विचार उनकी नीतियां बहुत ही प्रासंगिक हैं। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्यासागर उपाध्याय आचार्य चाणक्य के अर्थशास्त्र एवं नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कार्यक्रम तथा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा एक आदर्श मान चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना एवं अपने परम गौरव को प्राप्त करना है संगठन का उद्देश्य है। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सनातन पांडे ने सभी लोगों को एकजुट होकर सबकी मदद करने की बात कही। पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्रा जी ने आचार्य चाणक्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्राह्मण समाज के विकास पर शिक्षा पर एवं संस्कार पर जोर डाला। कार्यक्रम को नागेंद्र पांडे, चंद्रशेखर उपाध्याय, चंद्र प्रकाश पाठक, संजय मिश्र, दयाशंकर तिवारी, गुप्तेश्वर पाठक, अजय पांडे, विद्यासागर दुबे, चिराग उपाध्याय, रामजी चौबे, पंकज मिश्र, संतोष पांडे, विजेंद्र दुबे, ओम प्रकाश पांडे, उत्तरण पांडे आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु कुमार मिश्र, सत्येंद्र पांडे, पिंटू पाठक, सुमित मिश्रा, गोलू अमित दुबे, राजू दुबे, अमरनाथ तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रत्नेश पांडे, आजाद पांडे, भोला, समीर मिश्र, राहुल दुबे, उमाशंकर शुक्ल, रत्नाकर दुबे आज पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहे। कार्यक्रम में भारत भूषण मिश्र, बबलू तिवारी, संपूर्णानंद दुबे, श्रीप्रकाश तिवारी, अजय तिवारी, आशीष पांडे, राघवेंद्र मिश्र सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू एवं संचालन प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...