सेवा कर मनाया गया विनायक दामोदर सावरकर का जयंती

निःशुल्क शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया अपना उपचार
बलिया। शहर के आनंद नगर वार्ड नंबर 15 में डॉक्टर दयाल शरण वर्मा (भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष) के निवास पर विनायक दामोदर सावरकर का जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में शांति देवी नेत्रालय के द्वारा निःशुल्क शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना उपचार कराया।

डॉ दयाल शरण शर्मा ने बताया  कि आज का दिन कुछ खास है। क्योंकि आज हमारे एक ऐसे वीर महापुरुष का जयंती है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया। ऐसे वीर पुरुषों को हम लोग नमन करते हैं। कैंप के दौरान डॉक्टर धर्मपाल, अंसारी जी, चंदन कुमार यादव, संजय श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, नित्या वचन, हिमांशु श्रीवास्तव व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी