वीएसआर इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ


लोजपा नेता सागर सिंह नागेंद्र ने फीता काट किया प्रतिष्ठान का उदघाटन
बलिया। राजेंद्र नगर में वी.एस.आर इंटरप्राइजेज शॉप का उद्घाटन सागर सिंह नागेंद्र लोजपा 361 नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी के द्वारा फीता काटकर किया गया। 

प्रोपराइटर रोहित कुमार सोनी व शुभम कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। रोहित ने बताया कि हम लोग शॉप खोलने का मकसद है कि इस सरकार में केवल छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। क्योंकि छात्र पढ़ाई कर सड़क में भटक रहे हैं और नौकरी नहीं मिल रही है। जिस कारण हम लोगों ने पढ़ाई के साथ साथ कार्य करने का भी निर्णय लिया। तो वही शुभम ने बताया कि बेरोजगारी इतनी बढ़ चुकी है कि हमें नहीं लगता है कि इस सरकार में नौकरी भी मिलेगी। इस दौरान विशाल, सूरज, सुरेश नाथ, जवाहर प्रसाद, बद्रीनाथ, दीपक गुप्ता व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी