Friday, February 3, 2023

समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मिठाई लाल भारती

छात्र राजनीति से निकले संघर्ष शील व्यक्ति हैं भारती जी: कान्हजी
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया जनपद निवासी मिठाई लाल भारती को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया हैं।
श्री मिठाई लाल भारती के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि भारती जी छात्र राजनीति से निकले संघर्ष शील व्यक्ति हैं। समाज के कमजोर तबके के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव इनके पास है जिसका लाभ संगठन को मिलेगा इस मनोनयन से जनपद के समाजवादियों में प्रसन्नता हैं। उनका मनोनयन यह संदेश हैं कि समाजवादी पार्टी सामाजिक समरसता एवं समृद्धि की पक्षधर हैं। इस मनोनयन हेतु समाजवादी पार्टी बलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...