Thursday, February 2, 2023

समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए पूर्व मंत्री व्यासजी गोड़


व्यासजी के मनोनयन से बलिया के समाजवादियों में प्रसन्नता
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बलिया जनपद निवासी पूर्व मंत्री व्यासजी गोड़ को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं।

श्री व्यासजी के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि इस मनोनयन से जनपद के समाजवादियों में प्रसन्नता हैं। श्री व्यासजी एक अतिसधारण परिवार से निकले संघर्षशील व्यक्ति हैं। उनका मनोनयन यह संदेश हैं कि जमीनी कार्यकर्ता की अगर कही प्रतिष्ठा है तो वह समाजवादी पार्टी हैं। इस मनोनयन हेतु समाजवादी पार्टी बलिया मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...