Saturday, February 4, 2023

प्रताड़ित परिवार के साथ खड़ी है सपा: अरविंद गिरी

सयुस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने की आरोपियों पर कड़ी  काररवाई की मांग
बलिया। नगर में गन कारोबारी नंद लाल गुप्ता द्वारा सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या मामले में समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अरविंद गिरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय जंगल राज कायम है।
   अरविंद गिरी (सयुस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष) 

उन्होंने आरोप लगाया कि सूदखोरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते सूदखोरों द्वारा व्यापारी वर्ग का आए दिन उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी सूदखोरों का आतंक व्याप्त है। उन्होंने शासन प्रशासन से आरोपियों के उपर कड़ी से कड़ी काररवाई करने की मांग के साथ कहा कि समाजवादी पार्टी प्रताड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...