Wednesday, October 12, 2022

राम राज्याभिषेक के पश्चात हुआ नगर भ्रमण

रसड़ा नगर में निकली शोभायात्रा
रसडा (बलिया)। ऐतिहासिक रामलीला, रामलीला कमेटी रसड़ा द्वारा राम वन गमन से शुरू हुई। रामलीला राम राज्याभिषेक के पश्चात मंगलवार को रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी, माता सीता व भरत शत्रुघ्न के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ रामलीला संपन्न हुई।
नगर शोभायात्रा के दौरान अनेक झांकियां देखने को मिला। साथ ही ऊंट घोड़े हाथी पैदल भी देखने को मिला। राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न रथ पर सवार तथा रामलीला कमेटी के सदस्य नगर भ्रमण में हिस्सा लिया। जगह जगह भगवान राम की जयकारे, पुष्प भी बरसाया गया। नगर भ्रमण शोभायात्रा नगर के ठाकुर बाडी से होकर मुन्सफी मोड, हास्पिटल रोड, उत्तरपट्टी, प्यारेलाल चौराहा होते हुए। रामलीला स्थल पहुंचकर सम्पन्न हो गया। 

इस शोभा यात्रा मे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जेपी जायसवाल, संजय जायसवाल, मनोज पाण्डेय टून्नाबाबा, अरविंद पाण्डेय, अंजनी तिवारी, त्रिलोकी आदि रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...