Friday, October 14, 2022

स्व0 अमीर चंद जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम 16 अक्टूबर को


संवेदन भावनाओं की भावांजलि देने हेतु आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन संस्कार भारती के बलिया इकाई द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को महादेव कॉम्प्लेक्स हनुमानगंज, बलिया पर सायं पांच बजे से स्वर्गीय अमीर चंद जी की प्रथम पुण्यतिथि पर संवेदन भावनाओं की भावांजलि देने हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत शास्त्रीय गायन, लोक गायन, लोक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 संस्कार भारती, बलिया इकाई के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विदुषी सुचरिता गुप्ता करेंगी। इस कार्यक्रम में बलिया के सांसद श्री विरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर, सांसद सलेमपुर श्री रविंद्र कुशवाहा, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह भी उपस्थित रहेंगी।
उन्होंने बताया कि संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रहे स्वर्गीय अमीर चंद जी पिछले वर्ष 16 अक्टूबर 2021 को देवलोकवासी हो गए थे जब वह अरुणाचल प्रदेश के तवांग के आधिकारिक प्रवास पर थे। उस समय स्व. अमीरचंद जी को अंतिम विदाई देने के लिए उनके पैतृक गांव हनुमानगंज बलिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय  होसबले, कला ऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र सहित संस्कार भारती के कार्यकर्ता, विख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, केंद्रीय और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से जुड़े पदाधिकारी और कला जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी थी। उपरोक्त जानकारी संस्कार भारती बलिया के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्र द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...