Saturday, September 3, 2022

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय व्यापारी दिवस

विशेष कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्था का कार्यक्रम में होगा सम्मान
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तीन सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के क्रम में बलिया जनपद में भी नया चौक, जापालिन गंज स्थित साहू भवन में तीन सितंबर दिन शनिवार को समय पूर्वाहन 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया के जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती केतकी सिंह, विधायक बासडीह एवं मुख्य वक्ता अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश होंगे। इस अवसर पर बलिया जनपद में विशेष कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्था को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बलिया जनपद के संगठन के जिला से लेकर नगर कस्बा स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ- साथ सम्मानित व्यापारी भी शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...