Tuesday, August 9, 2022

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा लगाने के अभियान को लेकर रैली निकाला गया 
रसडा़(बलिया)। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा द्वारा आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार दिन सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के कड़ी में रैली निकाली गयी।
इसके पूर्व सर्वप्रथम कॉलेज पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ सिंह ने झण्डा फहराया। राष्ट्रगान हुआ, वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ रैली की शुरुआत की गई। रैली कॉलेज से निकल कर भगत सिंह तिराहे सहित विभिन्न मार्गों के साथ पुनः स्कूल परिसर में आकर रैली का समापन किया गया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान रैली निकाला गया अभियान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा इस रैली में कॉलेज के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राएं काॅलेज प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ सिंह सहित  प्रभु नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, सविता यादव, अमरजीत यादव, नरेंद्र सिंह इत्यादि सभी शिक्षक शिक्षाएं भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर को

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन एवं गीतों का भी होगा आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्...