Tuesday, August 9, 2022

नगर मजिस्ट्रेट ने जुलूस के रास्तों का किया निरीक्षण

शासन के गाइड लाइन को सभी जुलूस को करना होगा पालन
बलिया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी धर्मों से अपील की है। बलिया जनपद अपनी एक अलग पहचान रखता है। इस पहचान को बरकरार रखना है।

प्रशासन सभी लोग के साथ हैं। अफवाहो पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पहले से ही करवाई चल रही है। ऐसे में किसी तरह की कोई गलत सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को दें।  ताकि समय रहते कारवाई की जाए। धारा 144 पहले से लागू है। जुलूस मे किसी भी प्रकार के हथियार भाला, तलवार, गुप्ति, फरसा, इन सभी चीजों पर प्रतिबंध है।  इसके अलावा जुलूस में जो भी ऐसे व्यक्ति हैं जो पदाधिकारियों का बात नहीं मानते हो इसकी सूचना पुलिस को दें।

नगर मजिस्ट्रेट ने  जुलूस को देखते हुए सभी मार्गों का निरीक्षण किया। मस्जिद कमेटी के लोगों से बात की और उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो तुरंत अवगत कराएं। इसके बाद जामा मस्जिद, विष्णुपुर की ब्रीकेटिंग को भी ठेकेदार से मजबूत बांधने के निर्देश दिए। साफ-सफाई का भी उन्होंने जायजा लिया। इसके अलावा कर्बला जाकर चारों तरफ देखने के बाद संतुष्ट हुए। वहां के लोगों से भी बात की। उन्होंने कहा शासन के गाइड लाइन से अनुसार सभी जुलूस को इसका पालन करना होगा।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...