Wednesday, August 10, 2022

महावीरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर बलिया पुलिस द्वारा की गयी यातायात की व्यवस्था

1.दुबहड़ – बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा , गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे।

2.बाँसडीहरोड- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को  थाना बाँसडीहरोड के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।

3.हनुमानगंज- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे।

4.फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

5.अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा।  यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।


महावीरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर चार पहिया/ दो पहिया/ ई-रिक्शा की रुट व्यवस्था

रुट न0 1- बहादुरपुर,कुँवरसिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ ई-रिक्शा ओवरब्रिज होते हुये जगदीशपुर तिराहा,सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टीडी कालेज चौराहा, कुँवरसिंह चौराहा से बहादुरपुर जायेंगे।

रुट न0 2- माल्देपुर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा चित्तूपाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिरहा से रोडवेज परमन्दापुर निधरिया से वापस उसी रास्ते से माल्देपुर लौट जायेगें। 

रुट न0 3-  कदम चौराहा की तरफ से आने वाले इस चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा मालगोदाम तिराहे से वापस  सतीशचन्द्र कालेज, जापलिन गंज, भृगु आश्रम होते हुये सतनी सराय, काशीपुरा तक जायेंगे।

रुट न0 4- तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ ई-रिक्शा मिढ़ढी चौराहा, महुआ मोड़ से गड़वार तिराहा होते हुये टी0डी0 चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा  से वापस एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मण्डी जायेंगे।

महावीरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर शहर मे बैरियर क्रमश- माल गोदाम तिराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा रहेगा जहाँ से चार पहिया, तिन पहिया, दो पहिया व ई-रिक्शा वाहनो का आवागमन समय 16.00 बजे से पूर्णतयःप्रतिबन्धित रहेगा।

नोटः- आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेन्स, फायर टेण्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...