Sunday, June 5, 2022

पर्यावरण के संतुलन में वृक्ष होता है वरदान: ओंकार नाथ सिंह

आरएसएस बलिया के पर्यावरण संरक्षण विभाग के निर्देशन में हुआ वृक्षारोपण
बलिया। शिक्षा के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीराबस्ती के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के पर्यावरण संरक्षण विभाग के निर्देशन में पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु संघ के पदाधिकारियों व विद्यालय परिवार द्वारा आम, बरगद, पीपल, पाकड़, पंचपल्लव महोगनी आदि के 22 वृक्षों का रोपण किया गया। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के पर्यावरण विभाग के प्रमुख ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि पर्यावरण के संतुलन में वृक्ष वरदान होता है। आधुनिकता की होड़ में वृक्षों की अन्धाधुंध कटाई की वजह से धरती का ताप बढ़ रहा है जो कि भविष्य के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने आगे बताया कि केवल वृक्ष लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका रक्षण करना भी हमारा कर्तव्य है। जिस प्रकार हम अपनी संतान का पालन पोषण करतें है उसी प्रकार हमें वृक्षों का भी पालन पोषण व रक्षण करना होगा। 

 विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने मत्स्य पुराण के एक मंत्र का वर्णन करते हुए बताया कि एक वृक्ष दस पुत्रों के बराबर होता है। उन्होंने पर्यावरण की सार्थकता बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रत्येक वर्ष संघ के द्वितीय सर संघचालक परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य 'श्रीगुरु जी' की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण का कार्य करता है। ज्ञात हो कि देश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि लगातार काम कर रही है। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सर्राफ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण हेतु पौधे उपलब्ध कराए। इसी क्रम में बेरुवारबारी खण्ड स्थित करम्मर ग्राम में पर्यावरण विभाग के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।

 इस अवसर पर जीराबस्ती स्थित विद्यालय पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकुमार जी, प्रमोद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अम्बरीश शुक्ल, बाल स्वयंसेववक अभ्युदय व विद्यालय के आचार्य व कर्मचारीगण उपस्थित होकर वृक्षारोपण किये। उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...