Saturday, June 4, 2022

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा संदीप बंसल का जन्मदिन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन नौ जून को
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के जन्म दिन 9 जून को सेवा संकल्प दिवस के रूप में हम लोग पिछले 22 वर्षों से आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न बाजारों और जनपदों में भंडारे अनाथालय, चिकित्सालय में भोजन, वस्त्र, दवा वितरण के साथ- साथ रक्तदान जैसे भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अतिरिक्त भी सेवा का कोई भी प्रकल्प इस दिन आयोजित हो सकता है।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इसकी और अधिक आवश्यकता है कि जरूरतमंद की मदद की जाए, कमजोर गरीब की सहायता दी जाए और सभी जनपदों में 9 जून सेवा संकल्प दिवस को सावधानी परंतु भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। 9 जून सेवा संकल्प की चर्चा अभी से मीडिया में और व्यापारी समाज के लोगों के बीच में की जाए ताकि सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की मदद और सेवा की जा सके। जिला/ नगर इकाई के लिए हुए कार्यक्रमों की जानकारी सभी अध्यक्ष/ महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी संगठन के जिला मुख्यालय पर और अखबार सोशल मीडिया से पहुंचाई जाए।

उक्त निवेदन प्रयाग चौहान जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया, विनोद वर्मा, जिला महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया, सतीश कुमार गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया, मनोरमा गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया, अनिल रौनियार, नगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, शहर बलिया आदि ने किए है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...