Thursday, June 9, 2022

एक सच्चे सामाजवादी एवं जमीनी नेता थे स्व. सहायजी

पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के निधन पर सपा कार्यालय पर हुई शोक सभा
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठतम नेता पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक प्रकट किया हैं। इसी क्रम में सामाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक शोकसभा हुई जिसमे वक्ताओं ने पूर्व सांसद स्व.हरिवंश सहाय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सहायजी एक सच्चे सामाजवादी एवं जमीनी नेता थे।
      
पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि स्व. सहाय जी समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। वे हमेशा गरीबों और कमजोरो की बात  मजबूती से रखते थे। साथ ही पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक ख्याल रखते थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को और समाजवादी विचारधारा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं दिख रही है। स्वर्गीय सहाय जी मेरे अति करीबी रहे। मेरी कर्मभूमि बासडीह विधनसभा क्षेत्र सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता हैं। इस नाते भी हमलोग एक साथ समाजवादी विचारधारा के विस्तार हेतु बहुत काम किए थे। उनका निधन मेरा व्यक्तिगत भी नुकसान है।

इस अवसर पर सर्वश्री डा.विश्राम यादव, सुनील मौर्या, हीरा लाल वर्मा, अशोक यादव, रजनीश पाण्डेय, बिहारी पाण्डेय, रामदेव यादव, हरेंद्र गोड, रमाशंकर यादव, सुभाष आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजमंगल यादव एवं संचालन सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...