Monday, May 2, 2022

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम कथरिया को मिला प्रथम स्थान


 
सेवा सदन स्कूल, कथरिया में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित
बलिया। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत बलिया जिले से तीन ग्राम सभा के ग्राम प्रधान को बेहतर तरीके से कार्य करने के परिणाम स्वरूप सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में उनको सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर सोहांव ब्लॉक् के कथरिया ग्राम प्रधान अमर नाथ सिंह उर्फ राजू सिंह को प्रमाण पत्र और ग्राम सभा के विकास हेतु 11 लाख की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की गई। 

विजेता घोषित होने के उपरांत कथरिया ग्राम में उनका सम्मान समारोह सेवा सदन स्कूल, कथरिया में आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक, बलिया के डायरेक्टर डॉ सुधीर कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान राजू सिंह का बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनको जनपद स्तर पर कथरिया ग्राम सभा को प्रसिद्धि प्राप्त कराने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माँ सुरसरी सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक राजनारायण सिंह ने कहा कि जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित होने से पूरे ग्रामवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान राजू सिंह बधाई के पात्र हैं। 

इस दौरान अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, प्रभुनाथ राजभर, द्रोपदी राय, अंजली कनौजिया आदि सभी लोगो ने सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...