Tuesday, May 10, 2022

एक फोन कॉल पर बढई, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, एसी मरम्मत आदि सुविधा होगी उपलब्ध

सेवा मित्र योजना के अंतर्गत टोल फ्री नम्बर 155330 पर कॉल कर विभिन्न सेवाओं का ले लाभ
बलिया। उ0प्र0 सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सेवा मित्र योजना अब जमीन पर कार्यान्वित होती दिख रही है। इस योजना के तहत फोन कॉल से आपके पास बढई, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, ए0सी0 मरम्मत, महिलाओं / पुरुषों के लिए ब्यूटी पार्लर मालिस, आर0 ओ0 सेवा और मरम्मत, उपकरण मरम्मत, आई.टी. हार्डवेयर और सर्विस इंटीरियर डिजाईन, नर्सिंग सेवाएं, वाहन मैकेनिक या वाहन सेवा आदि के कुशल कामगार पहुँच जाएंगे। आपको सिर्फ टोल फ्री नम्बर 155330 पर कॉल करना है।

 इसके साथ ही अपने सेवा व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए उपरोक्त सेवाओं संबंधित सेवा प्रदाता सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकृत होकर इसका लाभ उठा सकते है। उपरोक्त सेवाओं से संबंधित कुशल, अर्धकुशल कामगार सेवामित्र पोर्टल पर कुशल कामगार के रूप में पंजीकृत होकर अपने घर के निकट ही रोजगार प्राप्त कर सकते है। सेवामित्र पोर्टल पर सेवा प्रदाता के रूप में पंजीकृत होते ही आपके पास सेवाओं की मांग होने लगेगी। आपको पूरे जनपद के लोगों को सेवा देने का अवसर मिल जायेगा और आगे आप चाहे तो अपने सर्विस को पूरे प्रदेश स्तर पर ले जा सकते हैं। सेवामित्र पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया काफी सरल है। पंजीकृत होने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया से संपर्क कर सकते है।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...