Friday, March 18, 2022

सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से परिजनों को मिला बालक

गुम हो गया था छह वर्षीय मुख़बधिर बालक
बलिया। जनपद के बांसडीह क्षेत्र का रहने वाला छह वर्षीय  मुख़बधिर बालक जो कि कही गुम हो गया था। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से परिजनों को मिल गया।
जानकारी के अनुसार जनपद के बांसडीह क्षेत्र का रहने वाला छह वर्षीय मुख़बधिर बालक बलिया शहर के बनकटा में अपने रिश्तेदारी में आया था जो कही गुम हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि यह लड़का लाल टीशर्ट व पीला टोपी पहना हुआ है। अगर ये लड़का आपको कही दिखता है तो कृपया इस नम्बर पर सम्पर्क करे। उनका यह प्रयास रंग लाया और सभी के सहयोग से यह लड़का मिल गया।

बता दे कि ये लड़का बलिया शहर के बनकटा से निकल कर पैदल ही सात किलोमीटर दूर सागरपाली के नगीना नगर गाँव मे पप्पू यादव के दरवाजे पर चला गया था। यह लड़का न बोल पाता है न सुन पाता है। सागर सिंह राहुल ने सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आप सभी का सहयोग नही मिलता तो शायद इस लड़के को ढूंढ पाना मुश्किल था।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...