Saturday, March 19, 2022

अस्थायी पशु आश्रय केंद्र से निराश्रित पशुओं की चोरी

आश्रय केंद्र के कर्मचारियों के मिली भगत से गोवंश की तस्करी का आरोप
चिलकहर (बलिया)। प्रदेश में  वर्तमान सरकार द्वारा गोहत्या कर कडाई से प्रतिबंधित होने, गौ- वंशीय पशुओं से किसानों के फसलों को नुकसान से बचाने, धार्मिक भावनाओं एवं पशुओं के संरक्षा पालन के दृष्टिगत योगी सरकार ने आनन फानन मे हर जिले मे स्थाई या अस्थायी पशु आश्रय केन्द्र का संचालन शुरू कराया था। इसी के तहत तहसील रसडा के ग्राम गोपालपुर मे अस्थायी पशु आश्रय केन्द्र की स्थापना हुई।
ग्राम के उत्तर तरफ नदी के किनारे चारागाह हेतु सुरक्षित झाँडी का़ट कुश बबूल के जंगल सी स्थिति वाले भूभाग पर बने इस केंद्र पर न तो आज तक चहार दीवारी का निर्माण हुआ, न पशुओं के घाम गर्मी वर्षा सर्दी से बचाव, बाँधने के लिए यथेष्ट घर टीन सैड है। प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है। पशुओं के रखवाली के लिये स़भवतः कर्मचारी रखें गये है लेकिन रात होते ही पशुओं को भगवान भरोसे  खुंखार जंगली जानवरों के कृपा पर छोड वह अपने घर चले जाते है। चहारदीवारी एवं सुरक्षा के अभाव मे जंगली जानवरों द्वारा पशुओं को काट घायल कर देना, उनका तडपते हुए मर जाना आम बात है।

 इस समय इस पशु आश्रय केंद्र पर अराजक तत्वो पशु तस्करों की गिद्ध-दृष्टि पड गई है। रात मे चोरों द्वारा स्वस्थ गाय एवं बछडों की चोरी कर गोकशी हेतु बिहार भेजना आम बात हो गयी है। पशु आश्रय केंद्र के संरक्षको, संचालको, रख रखाव के जिम्मेदार लोक सेवको द्वारा चोरी का छिपाया जाना और कागजो मे आकडा दुरूस्त कर अपना बचाव किया जा रहा है। स्थानीय लोग के बातों को विश्वास किया जाय तो  पशु आश्रय केन्द्र संचालन कमेटी द्वारा पशुओं के चोरी को छिपाना, अभियोग दर्ज न कराया जाना, तस्करो़ से मिली भगत माना जा रहा हैं। अस्थायी पशु आश्रय केंद्र की चहारदीवारी, प्रकाश, पानी की व्यवस्था के साथ ही गौ-वंश चोरी प्रकरण की जाँच करा दोषियों के विरूद्ध शासन प्रशासन को अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...