Saturday, July 3, 2021

अवैध संबंध में बेटे ने पिता और अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

 तीन दिन पहले भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख किया था मना
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटे ने पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इतना ही इस घटना की जानकारी युवक ने चाचा के घर जाकर खुद ही दी और फिर कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। 

जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलाहार गांव में 2 जुलाई की रात अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पिता और पत्नी को किया था सतर्क: आरोपी
तीन दिन पहले ही युवक ने अपने पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था, उसके बाद उसने दोनों को समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया और पिता ने भी उसका भरोसा तोड़ा। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 


संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 14 साल का एक बेटा और 12 साल की बेटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...