Saturday, May 1, 2021

कोरोना के कारण एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ऐलान
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। 

उल्लेखनीय है कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। इसके तहत सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहना था, लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।''

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...