Friday, May 14, 2021

सरकार बनाने पर परशुराम जयन्ती पर घोषित होगा अवकाश: रामगोविंद

सपा कार्यालय पर मनाई गई भगवान श्री परशुराम की जयन्ती 
बलिया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम की जयन्ती कोविड 19 के निर्धारित नियमो का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मनाई गई। जयन्ती कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

वहाँ उपस्थित समाजवादी साथियो को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भगवान परशुराम जी के सम्मान में समाजवादियों ने सबसे अधिक काम किया है। जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था। वर्तमान सरकार ने उसे खत्म कर दिया। पुनः 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बन रही और सरकार बनते ही परशुराम जयन्ती पर अवकाश घोषित किया जाएगा।भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार है तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मृत्युलोक में वह अब भी बिराजमान है। भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के पुजारी थे सामाजिक समानता के पक्षधर तथा अन्याय के विरुद्ध मुखर थे।आज उनके जयंती पर हम उनसे प्रार्थना करते है कि देश और दुनिया मे आये भीषण महामारी का नाश कर मानव जीवन की रक्षा करे।

इस अवसर पर मुख्य रूप नगर से पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, डा. विश्राम यादव, रामजी गुप्ता, शशिकान्त चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, अनिल राय, रोहित चौबे, रविन्द्र नाथ यादव, दिलीप भी, मुनमुन कुमार,राकेश यादव,सुभाष यादव, राजेश यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सभी नेता गण का स्वागत एव आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...