Friday, May 14, 2021

प्यार भरी बातें कर अधेड़ को पास बुलाया और काट दी प्राइवेट पार्ट

दो शादी के बाद भी महिला का चल रहा था प्रेम प्रसंग 
पटना। एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से एक अधेड़ को बुलाया और प्राइवेट पार्ट काट दी। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के विशुनपुर पट्टी मुसहर टोला की है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया जहां स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया जबकि पुलिस को देख महिला का प्रेमी फरार हो गया। साहेबगंज में हनीट्रैप का एक अलग मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। बताया जाता है कि महिला को उसके प्रेमी के साथ संदिग्धावस्था में हरिंदर मांझी ने देखा था। इसके बाद मामले का पर्दाफाश होने की चिंता दोनों को सता रही थी। महिला ने बदनामी से बचने के लिए यह साजिश रच डाली। महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पहले तो अधेड़ को अपने घर पर बुलाया। उससे पहले प्यार भरी बातें की। इस दौरान महिला ने कहा कि प्रेमी के साथ मिलने वाली बात वो किसी से ना बताएं। इस दौरान महिला ने उसे पूरी तरह से भरोसे में ले लिया उससे घंटों प्यार भरी करती रही। फिर उसे पास बुलाकर महिला ने अपने प्रेमी की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 

बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने दो शादियां कर रखी है लेकिन वह ससुराल नहीं जाती है। मायके में वह रहती है। दो शादी के बाद भी महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को पीड़ित हरिंदर मांझी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद लोक लाज की डर से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...