Monday, April 19, 2021

गर्भवती महिला की हत्‍या का राजफाश

अवैध संबंधों के शक में पति ने ही की थी गर्भवती पत्नी की हत्या
लखनऊ। प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम  किनानगर में पति ने ही अपनी गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर  हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी।

 जानकारी के अनुसार मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी शेरस‍िंह ने अपनी पुत्री मीनाक्षी का दूसरा विवाह टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी गजराज से किया था। मीनाक्षी के पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पहले पति से मीनाक्षी के छह साल की एक बेटी भी है। पंद्रह दिन से मीनाक्षी और गजराज किनानगर में ही रह रहे थे। शनिवार सुबह मीनाक्षी के स्वजन खेत पर गए हुए थे। उसी दौरान दंपती में झगड़ा हो गया था। गजराज ने छह साल की बच्ची के सामने ही गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला के स्वजन की तहरीर पर गजराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गजराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गजराज ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। जिसको लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। शनिवार को विवाद ज्यादा बढ़ गया और उसने क्रोध में हत्या कर दी। 

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...