Wednesday, June 4, 2025

वर्ग के पूर्ण होने के पर "प्रकट समारोह" पांच जून को

जमुनाराम मेमोरिअल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के परिसर में कार्यक्रम होगा सम्पन्न
बलिया। संघ कार्य - विस्तार एवं दृढ़ीकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस वर्ष गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) एवं घोष शिक्षा वर्ग 21 मई 2025 से जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागाँव बलिया में चल रहा है। गोरक्ष प्रान्त के विभिन्न जिलों से आये शिक्षार्थी इस वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं घोष वादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग के पूर्ण होने के अवसर पर "प्रकट समारोह" का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

इस संघ शिक्षा वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख अरुण मणि ने बताया कि यह प्रकट समारोह दिनांक 05 जून 2025 दिन गुरुवार को सायं 5:45 बजे से जमुनाराम मेमोरिअल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के परिसर में सम्पन्न होगा तथा इस प्रकट समारोह के मुख्य अतिथि जखनियां गाजीपुर के श्री हथियाराम मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर भवानी नन्दन यति जी व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखील भारतीय व्यवस्था प्रमुख श्री मंगेश जी भेंडे जी हैं। 

इस कार्यक्रम के बलिया जिले के हजारों गणमान्य व्यक्ति व मातृशक्तियां साक्षी बनेंगे। उपरोक्त जानकारी सर्व व्यवस्था प्रमुख अरुण मणि द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक किया जाय जारी: रंजीत गोंड निहाल

ल देरी के कारण लेखपाल एवं पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित  बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 म...