Wednesday, June 5, 2024

पौधरोपण कर छात्र सहायता समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र सहायता समिति के संयोजकत्व में हुआ पौधरोपण
बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद की सामाजिक संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में बुधवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण संकल्प अभियान के तहत लोगो को पौधरोपण करने एवं उन पौधों के देख भाल करने का संकल्प दिलाया गया।

इस क्रम में शहर के सतीश चंद्र कॉलेज के निकट मैदान में समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल के संयोजकत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत समिति द्वारा विगत कई वर्षों से पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता दौड़, हस्ताक्षर अभियान, पर्यावरण संरक्षण संकल्प आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे है। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। पृथ्वी का तापमान संतुलित करने के लिए पौधरोपण जरूरी है। कहा कि पॉलीथिन भी हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचा रही है। पॉलीथिन के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए समिति द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग पॉलीथिन के स्थान पर अन्य विकल्पों का उपयोग करे।
 इस मौके पर संजय उपाध्याय, रामेश्वर वर्मा, दीपक जायसवाल, सत्येंद्र गुप्ता, विक्की जायसवाल, लक्ष्मण यादव, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...