Thursday, March 28, 2024

कम्पोजीट उधोदवनी एवं बघौली विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण


जनपद के विभिन्न स्थलों से परिचित हुए विद्यार्थीगण
बलिया। कम्पोजीट उधोदवनी एवं बघौली विद्यालय, शिक्षा क्षेत्र दुबहर के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए पंकज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबहर ने हर्ष के साथ बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

साथ ही विशिष्ट अतिथि संगीता पाण्डेय प्रधानाध्यापिका ने 500 रुपए बच्चों को मिठाई खाने के लिए दिया। अजीत पाठक जिला समन्वयक ने भी बच्चों को उत्साहित किया। भ्रमण को संचालित करने वाले समरजीत सिंह मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ दुबहर, जितेन्द्र मिश्रा प्रधानाध्यापक, पंकज सिंह ब्लाक व्यायाम शिक्षक दुबहर, विनित सिंह, रफिउल्लाह प्रधानाध्यापक, रीना यादव, अर्चना यादव, प्रेमलता सिंह, अनील सिंह, अभय कुमार, ब्रजेश सिंह, दिनबन्धु सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रसोईया विद्यावती देवी, शिव दुलारी, मंजु देवी, एवं रेशम यात्रा में शामिल रहे।

इस दौरान सर्वप्रथम बांसडीह थाना थानाप्रभारी द्वारा मिशन शक्ति, सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश के बारे में जानकारी दिया गया। उसके बाद एसपी आफिस बलिया में पुलिस कप्तान बलिया से बच्चों का बहुत ही आत्मीय मुलाकात हुई एवं एडिशनल एसपी दुर्गा शंकर तिवारी ने बच्चों को कम्प्यूटर के माध्यम से एडवांस पुलिसिंग के कार्य प्रणाली को दिखाते हुए समझाया। जिससे बच्चों के मन के अन्दर से भय एवं झिझक दूर हुआ।

इसके बाद जिला अधिकारी कार्यालय बलिया में एसडीएम सदर ने प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कराया एवं जिला अधिकारी महोदय ने बच्चों से दूरभाष पर वार्ता किया और आशीर्वाद दिया। वही वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में जाकर विभिन्न खेल मैदान को देखा। बलिया के दर्शनीय स्थल बरईया के पोखरा चितबड़ागांव, कामेश्वर नाथ धाम कारो का अवलोकन करते हुए शैक्षणिक भ्रमण यात्रा सकुशल लौट आए।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...