Monday, January 22, 2024

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर हुआ अखंड जप

महावीर घाट गंगा जी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ आयोजन
बलिया। भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में परम् पूज्य गुरुदेव एवं वंदन माताजी के सूक्ष्म उपस्थिति में गायत्री शक्तिपीठ बलिया पर  सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड जप किया गया है।
 प्रातः 7 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ के पश्चात हनुमान चालीसा व सुन्दर काण्ड का पाठ सांयकाल में गायत्री दीप महायज्ञ सम्पन्न हुआ। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख बिजेंद्र नाथ चौबे को अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्या न्यास प्रमुख द्वारा अति विशिष्ठ अतिथि धर्माचार्य के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसमें चौबे जी ने अयोध्या में भागीदारी किया।
उपरोक्त कार्यक्रम शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार बलिया जिला संयोजक रविंद्र पांडे, युवा समन्वयक राकेश पांडे, महिला मंडल के दिव्याजलि साहनी के संचालन में बड़े ही उत्साह से मनाया गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...