Tuesday, January 23, 2024

अवाम में आजादी की अलख जगाया था नेताजी ने: कौशिकेय

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
बलिया। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के गुलाम मुल्कों की अवाम में आजादी की अलख जगाया था नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने। उक्त उदगार नेताजी की 127 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मारक पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

डाॅ.कौशिकेय ने बताया कि जब वर्तमान भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, म्यांमार आदि देशों पर कब्जा कर यहाँ की जनता पर ब्रिटिश सरकार जुल्म ढा रही थी और इन देशों के प्राकृतिक संसाधनों, मानव श्रम का शोषण कर यूरोप और ब्रिटेन को धनवान बना रहे थे। उस समय आई.सी.एस. अफसर बनने बाद भी सरकारी नौकरी की जगह नेताजी ने देश की आजादी के लिये सशस्त्र विद्रोह की राह को चुना था। नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिये भारतीय उपमहाद्वीप के युवाओं को इनसे प्रेरणा प्राप्त करना होगा।

इस अवसर पर दयाल शरण वर्मा, संजय सोनी, निधेष श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभय यादव, सवितानन्द यादव, सत्य नारायण प्रसाद, पराग श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...