Sunday, October 1, 2023

अनीता सिंह को मिली खेजुरी थाने की कमान

आजादी के बाद जिले में पहली बार महिला को मिली थाने की कमान

वर्तमान में महिला थाने में तैनात थी अनिता 
बलिया। जनपद का एक ऐसा थाना जहां आजादी के बाद किसी महिला को थानाध्यक्ष के पद पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा तैनात किया गया है। यह जनपद की महिलाओं के लिए गौरव एवं सशक्तिकरण की बात है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा महिला थाने में तैनात महिला थानाध्यक्ष अनिता सिंह को खेजुरी थाने की कमान सौंपी गई है। महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह 15 दिसंबर 2022 को महिला थाना की कमान संभाली थी। इसके पूर्व वह गाजीपुर जिले में 2011 से 2016 तक तैनात रही। वर्ष 2016 से 2021 तक मऊ जनपद में तैनात रही। इसके बाद 2021 से दिसंबर तक अवकाश पर रही। तत्पश्चात 15 दिसंबर 2022 को बलिया महिला थाने का कमान संभाली। अब पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा इन्हें जनपद के खेजुरी थाने की कमान सौंप गई है। अब देखना यह है कि यह उसमें कितना सफल होती है। वहीं महिला थाने पर महिला प्रकोष्ठ में तैनात मंजू सिंह को तैनात किया गया है।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...