Monday, August 21, 2023

1.2 किग्रा नाजायज गांजा के साथ एक गिरफ्तार


कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस भी बरामद 
बलिया। जनपद के थाना फेफना पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा एवं एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान अवैध शस्त्र/ मादक पदार्थ की खरीद/ बिक्री के रोकथाम तथा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी /बरामदगी हेतु आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष फेफना रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 अबूशाद अहमद  मय हमराह कां0 आनन्द यादव, का0 हरिश्चन्द्र द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्त राहुल यादव पुत्र काशीनाथ यादव  सा0 नगीनानगर वैना थाना फेफना जनपद बलिया को  01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ  वैना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राहुल यादव पुत्र काशीनाथ यादव  सा0 नगीनानगर वैना थाना फेफना जनपद बलिया।

बरामदगी-
1. 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा
2. 01 अदद तमंचा 315 बोर
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-50/22 धारा 3(1)(l)(A), 3(1)(घ), 3(2)(va) SC/ST Act व धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932, व 147, 148, 149, 323, 324, 427, 504, 506 IPC थाना फेफना, बलिया।
2. मु0अ0सं0-81/23 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना फेफना, बलिया
3. मु0असं0- 201/23 धारा 3/25 Arms Act थाना फेफना, बलिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अबूशाद अहमद थाना फेफना, बलिया
2. कां0 आनन्द यादव थाना फेफना, बलिया
3. का0 हरिश्चन्द्र थाना फेफना, बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...