चंद्रशेखर विवि में जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु दिया निर्देश


जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण
बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बारिश से विश्वविद्यालय में होने वाली परेशानियों के विषय में जानकारी हासिल करना था।

 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि बारिश के समय विश्वविद्यालय परिसर में पानी भर जाता है। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने कुलपति को बताया कि सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की टीम कल विश्वविद्यालय का मौका मुआयना करेगी। साथ ही लोक निर्माण विभाग की टीम को निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करें।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय के एकेडमिक कक्षाओं और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां पर चल रहे पाठ्यक्रमों के विषय में कुलपति से जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने कुलपति को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की तरफ से विश्वविद्यालय को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कि बारिश के समय विश्वविद्यालय में पठन- पाठन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

जिलाधिकारी ने भरतपुरा पुलिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय जाने वाले मार्ग पर भरतपुरा में नाले पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के एएक्सइएन देवेंद्र वर्मा को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पुलिया निर्माण का कार्य पूरा किया जाए जिससे कि बारिश के समय आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी